उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर
काम से घर लौट रहे युवक से मारपीट, 30 हजार रुपये छीनने का आरोप
काम से घर लौट रहे युवक से मारपीट, 30 हजार रुपये छीनने का आरोप

- न्यूज़ खबर इंडिया
- चंदवक, जौनपुर। तराव गांव निवासी डिम्पल यादव ने छह अज्ञात लोगों पर मारपीट और छिनैती का आरोप लगाया है। पीड़ित मिठाई की दुकान पर काम करता है। आरोप है कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिकटहिया मोड़ के पास छह लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पास रखे 30 हजार रुपये भी छीन लिए। मंगलवार सुबह उसने चंदवक थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल कर रही है।




