
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। पूर्वांचल युवा महोत्सव-2026 के लिए सोमवार से बीआरपी इंटर कॉलेज के सभागार में तीन दिवसीय ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव के संरक्षक प्रो. समर बहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने बताया कि महोत्सव 17 से 19 नवंबर तक आयोजित होगा। 3 से 5 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निःशुल्क ऑडिशन होंगे। इसमें नृत्य, गायन, वादन, मिमिक्री, कविता पाठ, मेहंदी और क्राफ्ट जैसी विधाओं के कलाकार हिस्सा ले सकेंगे।




