
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। देवगांव थाना पुलिस ने हैंडपंप चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया एक हैंडपंप का मुंडासेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।




