जौनपुरयूपी

नौ हिस्ट्रीशीटर जिला बदर, घरों पर डुगडुगी पिटवाकर कराई गई मुनादी

नौ हिस्ट्रीशीटर जिला बदर, घरों पर डुगडुगी पिटवाकर कराई गई मुनादी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने नौ हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर बुधवार को खुटहन पुलिस ने सभी नौ आरोपितों को जिला बदर करते हुए जनपद की सीमा से बाहर छोड़ दिया। साथ ही निर्धारित अवधि तक जिले में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपितों के घरों पर पहुंचकर डुगडुगी पिटवाई और गांवों में मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को जिला बदर किए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!