यूपीलखनऊ

बच्चा चोरी के शक में महिला से बर्बरता, रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा और बेरहमी से पीटा

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार, करीब 40 लोगों की भीड़ बनी तमाशबीन; वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही एक महिला के साथ भीड़ ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा गया और लात-घूंसों तथा डंडों से बेरहमी से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला के सीने और निजी अंगों पर भी प्रहार किए बताया जा रहा है कि महिला लगातार अपनी बेगुनाही की दुहाई देती रही और जान बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि मौके पर करीब 40 लोगों की भीड़ मौजूद थी। महिला को बचाने के बजाय कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है। बच्चा चोरी का शक होने पर भी किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देना ही उचित रास्ता है। भीड़ की हिंसा और तमाशबीन बने रहने की प्रवृत्ति दोनों ही समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!