
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जफराबाद पुलिस ने ऑपरेशन वज्रपात के अंतर्गत एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर की देर रात थाना क्षेत्र के हौज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आकाश उर्फ कल्लू चौहान निवासी मसूदपुर कबूलपुर को पकड़ा गया तलाशी के दौरान उसके पास से .32 बोर की एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 293/26 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गेश पाण्डेय, तेजबहादुर सिंह तथा कांस्टेबल लवलेश यादव और सुमित सिंह शामिल रहे।




