Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

आजमगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़।में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में थाना देवगांव और थाना कप्तानगंज पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ों में दो शातिर वांछित अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्तों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षार्थ की गई कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी।

थाना देवगांव क्षेत्र में पुलिस ने शातिर लुटेरे राहुल यादव को गिरफ्तार किया। वह लोगों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थानों पर ले जाता था और तमंचे के बल पर लूटपाट करता था। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, 15 हजार रुपये नकद, स्प्लेण्डर बाइक, मोबाइल फोन और आधार कार्ड की प्रतियां बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई वारदातों को कबूल किया है।

वहीं थाना कप्तानगंज क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित चल रहे राजू निषाद को पुलिस ने घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके पास से भी अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।

दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!