चौकियां धाम में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, इलाके की बिजली गुल
चौकियां धाम में अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, इलाके की बिजली गुल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। मां शीतला मां शीतला चौकियां धाम चौराहा के समीप शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि लगभग पौने तीन बजे तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। घरों से बाहर निकलकर देखा तो सड़क किनारे लगा विद्युत पोल टूटा हुआ पड़ा था। पोल गिरने से बिजली के तारों में खिंचाव आ गया, जिससे दूसरे पोल पर लगा विद्युत बॉक्स भी टूटकर नीचे गिर पड़ा।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
मामले की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारी अमृतलाल को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक नया पोल लगाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।




