
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। के देवगांव में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शराब ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं और छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शराब की दुकान बंद कराकर ठेके के खिलाफ जमकर नारेबाजी की महिलाओं का कहना है कि कॉलेज के पास शराब की दुकान खुलने से छात्राओं की सुरक्षा, पढ़ाई और क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर यहां शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने भी महिलाओं का समर्थन किया और प्रशासन से तत्काल ठेका हटाने की मांग की। लोगों का कहना है कि शिक्षा संस्थान के आसपास शराब की बिक्री से युवाओं पर गलत असर पड़ेगा और आए दिन विवाद की स्थिति बन सकती है मामला बढ़ता देख ठेके के आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। अब लोगों की नजर प्रशासन के फैसले पर टिकी है कि छात्राओं और स्थानीय नागरिकों की मांग पर क्या कार्रवाई होती है।
देवगांव में महिलाओं का दो टूक ऐलान—
“कॉलेज के पास शराब नहीं, शिक्षा का माहौल चाहिए!”




