
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
डोभी /जौनपुर। डोभी क्षेत्र के बाबा हरिनाथ सिंह पब्लिक स्कूल, बिशुनपुर लेबरुआ (बजरंग) के मेधावी छात्र प्रियांशु विश्वकर्मा ने 88.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने प्रियांशु की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने बताया कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास और उत्कृष्ट परिणाम के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रियांशु विश्वकर्मा को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों और सहपाठियों ने उनकी सफलता पर हर्ष जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधक एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
प्रियांशु विश्वकर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय प्रबंधन को देते हुए उनके मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया।




