Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरडोभीयूपी

माउंट लर्नर एकाडमी होनहारों का कमाल: 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

माउंट लर्नर एकाडमी होनहारों का कमाल: 10वीं बोर्ड में 100% रिजल्ट, क्षेत्र का बढ़ाया मान

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

डोभी जौनपुर।  डोभी क्षेत्र के बजरंग नगर स्थित माउंट लर्नर एकाडमी के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

विद्यालय की छात्रा अपर्णा सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं हिमांशु सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और अपूर्व रंजन ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार सिंह ने छात्रों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे आगे चलकर उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज का नाम रोशन करें।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अपर्णा सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय प्रबंधन को दिया। उनका सपना एयर होस्टेस बनकर देश की सेवा करना है, साथ ही वह आगे चलकर एयर फोर्स में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करना चाहती हैं।

विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र के अभिभावकों और ग्रामीणों में भी खुशी की लहर है, और सभी ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!