केराकतजौनपुरयूपी

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने दबोचा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

केराकत /जौनपुर। कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के क्रम में थाना कोतवाली केराकत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मु0नं0 42/2021, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वारण्टी अभियुक्त सुशील गिरी उर्फ गोलू, पुत्र राजेश गिरी, निवासी भैरौभानपुर थाना केराकत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!