
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत/ जौनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट 2026 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
इसी क्रम में केराकत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राजकीय महिला महाविद्यालय, मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा परीक्षा संचालन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
प्रभारी निरीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।




