
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के परसोन गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए सूचना मिलते ही तमकुहीराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्रथम दृष्टया युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल इस रहस्यमयी मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।




