Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
केराकतजौनपुरयूपी

किशोरियों का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण आयोजित, 

15 ग्राम पंचायतों की 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता

केराकत /जौनपुर। केराकत। जन विकास समिति रतनुपुर, केराकत कार्यालय पर शुक्रवार को किशोरियों के नेतृत्व क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनमें नेतृत्व कौशल विकसित करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को संचार कौशल, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। किशोरियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया।

प्रशिक्षक रंजू सिंह ने कहा कि किशोरियों का नेतृत्व विकास समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्हें सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा।

इस कार्यक्रम में 15 ग्राम पंचायतों की 45 किशोरियों ने प्रतिभाग किया। इनमें सोहनी, पारापाटी, बासबारी, नाऊपुर, थानागद्दी, घुड़दौड़, गुलरा, बराई, गोबरा, बेहड़ा, बरामनपुर, उमरवार आदि ग्राम पंचायतों की किशोरियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम में जन विकास समिति की ओर से दीपमाला, ज्योति और सरिता सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!