Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

शाहगंज पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी गिरोह का शातिर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

शाहगंज पुलिस मुठभेड़ में जहरखुरानी गिरोह का शातिर गिरफ्तार, तमंचा व नकदी बरामद

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान जहरखुरानी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शाहगंज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरैया मोड़ रेलवे लाइन के पास से अभियुक्त पंकज निषाद पुत्र महेंद्र निषाद निवासी लेदौरा थाना अहिरौला, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा (.315 बोर), एक खोखा, एक जिंदा कारतूस तथा 9,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेन और रोडवेज बसों से उतरने वाले यात्रियों को वाहन सुविधा के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे। इसके बाद उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देते और उनका सामान व नकदी लूट लेते थे।

अभियुक्त ने यह भी बताया कि बरामद नकदी 18 मार्च 2026 को शाहगंज रोडवेज से एक बुजुर्ग महिला को नशा देकर लूटे गए धन का हिस्सा है।

पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज भेज दिया है। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।

इस मामले में थाना शाहगंज पर मुकदमा संख्या 107/2026 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!