Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

वाराणसी: 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

वाराणसी: 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़ महिला ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी।  चुनार थाना क्षेत्र के बालूघाट पक्का पुल पर रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने सनसनी फैला दी। अहरौरा क्षेत्र निवासी एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे को पुल पर छोड़कर गंगा नदी में कूद गई। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ी और किसी को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई गई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी आरती (36), पत्नी बबलू के रूप में हुई है। वह अपने बेटे छोटू (10) के साथ पुल पर आई थी और उसे वहीं छोड़कर नदी में कूद गई। घटना के बाद बच्चा रोता-बिलखता मिला, जिसे पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि आरती का मायका चुनार थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में है। उसका विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।

महिला के बड़े भाई पत्तू के अनुसार, शनिवार रात आरती ने फोन कर ससुराल में विवाद की जानकारी दी थी और घर आने की बात कही थी। हालांकि रविवार सुबह उसके नदी में कूदने की सूचना मिली।

चुनार कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!