
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
गोरखपुर। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा को समर्पित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के महापुरुषों द्वारा स्थापित आदर्श, मूल्य और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इन्हीं विचारों को प्रत्येक कार्यकर्ता के जीवन में आत्मसात कराने के उद्देश्य से भाजपा ने देशव्यापी प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया है कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया।




