Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

जमीन पर निर्माण रोकने को लेकर मारपीट, जेसीबी में तोड़फोड़

महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक /जौनपुर।  चंदवक क्षेत्र के हरिहरपुर (बाबा का बन) गांव में जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है गांव निवासी चन्दन निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद ने आरोप लगाया कि उसकी आराजी संख्या 2758, मौजा हरिहरपुर का फाट उपजिलाधिकारी न्यायालय केराकत द्वारा पहले ही किया जा चुका है। फाट के अनुसार वह उक्त भूमि में अपने हिस्से का मालिक है।

पीड़ित का कहना है कि वह अपने हिस्से में निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान गांव के ही घनश्याम पुत्र छविलाल, मनीषा पत्नी राज उर्फ राजेश, सोनम पुत्र राजू उर्फ राजेश और इन्द्रावती पत्नी घनश्याम एक राय होकर मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और निर्माण कार्य के लिए आई जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!