Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
गाज़ीपुरयूपी

गंगा नदी में खड़े होकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पीपे का पुल निर्माण की उठाई मांग

गंगा नदी में खड़े होकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पीपे का पुल निर्माण की उठाई मांग

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

गाजीपुर।  जनपद के नारी पचदेवरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गंगा नदी के बीच खड़े होकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारी पचदेवरा (गाजीपुर) को अमादपुर (चंदौली) से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पीपे का पुल बनाए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि गंगा नदी पर पीपे का पुल बनना क्षेत्र की बुनियादी जरूरत है। पुल निर्माण होने से गाजीपुर और चंदौली के बीच आवागमन सुगम हो जाएगा, जिससे आसपास के रामपुर मांझा, पहाड़पुर, धनईपुर, बेलासी और रसूलपुर समेत कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुल बनने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार को भी गति मिलेगी। गंगा किनारे उत्पादित सब्जियां, दूध और अन्य कृषि उत्पाद बड़ी मंडियों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे किसानों और दुग्ध व्यवसायियों को उचित मूल्य मिल सकेगा।

ग्रामीणों ने कहा कि पुल निर्माण से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और दोनों किनारों पर नए बाजार विकसित होंगे। साथ ही बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी। बीएचयू जैसे बड़े संस्थानों तक जाने में भी लोगों को राहत मिलेगी।

प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!