Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशचंदवकजौनपुर

हैंडपंप में उतरे करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

हैंडपंप में उतरे करंट से रिटायर्ड शिक्षक की मौत

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक /जौनपुर 

चन्दवक। थाना क्षेत्र के महुली गांव में शनिवार दोपहर हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मुंबई से आए रिटायर्ड शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

महुली गांव के निवासी बच्चन सिंह (73) पुत्र राम प्रसाद सिंह, मुंबई के मलाड वेस्ट में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह मुंबई में ही सरकारी प्राइमरी स्कूल से शिक्षक पद से लगभग 13 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। उनके दो बेटे मुंबई में नौकरी करते हैं। बच्चन सिंह शनिवार सुबह ही करीब सात बजे मुंबई से गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार घर पहुंचने के बाद घर के बाहर वह घांस फुस की साफ-सफाई करने के बाद वह करीब 12 बजे हैंडपंप पर नहाने गए। इसी दौरान समरसेबल के केबिल का तार कटा होने से हैंडपंप में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। आसपास एवं घर मे किसी के न होने के कारण किसी को कुछ पता नही चला और बच्चन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग चार बजे शाम को जब आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया।

ग्रामीणों द्वारा उनके परिजनों को मुंबई में सूचना दी गई और वाराणसी रहने वाले बड़े भाई को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के बड़े भाई आत्मा सिंह वाराणसी से गांव पहुंच गए हैं, जबकि दोनों बेटे मुंबई से घर के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद ही अंत्येष्ठी की जाएगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने कहा कि घटना की कोई जानकारी नही है। सूचना मिलने पर कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!