
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
केराकत /जौनपुर। केराकत थाना क्षेत्र के पचवर गांव निवासी राममूरत सरोज ने गांव के ही एक युवक पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 12 मई 2026 की शाम करीब 4 बजे जब वह घर से केराकत जा रहा था, तभी आरोपी विकास सरोज ने रास्ते में रोककर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी।
पीड़ित ने मामले की तहरीर केराकत थाने में दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।




