
न्यूज खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां थानाग़द्दी इलाके में एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत और हड़कंप का माहौल बन गया है बताया जा रहा है कि खर्गसेनपुर सोहनी नहर मार्ग के पास स्थित एक खेत यानी सिवान में ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। शव देखते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाग़द्दी चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या है या फिर कोई और मामला? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुट गई है चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह के मुताबिक मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा फिलहाल इस रहस्यमयी मौत ने पूरे केराकत इलाके में सनसनी फैला दी है।
अब सबसे बड़ा सवाल — आखिर खेत में युवक की लाश कैसे पहुंची? और मौत के पीछे कौन है?




