
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं और रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे और फब्तियां कस रहा था पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को कस्तूरबा इंटर कॉलेज, घोषीला, सेवापुरी क्षेत्र में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम भ्रमण एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी, जो छात्राओं और महिलाओं को देखकर कथित तौर पर अश्लील इशारे एवं फब्तियां कस रहा था पुलिस ने तत्काल उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम दुबेपुर, थाना कपसेठी, वाराणसी, उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। मामले में थाना कपसेठी में मु0अ0सं0-126/2026 दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है कार्रवाई मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मेघा सोलंकी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार पाण्डेय और महिला आरक्षी ज्योतिका की टीम ने की पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र में लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।




