Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशगाज़ीपुर

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बालू लदा टेलर पलटा, चालक गंभीर घायल

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, रेलिंग तोड़कर नीचे गिरा अनियंत्रित ट्रेलर

न्यूज़ खबर इंडिया 

गाजीपुर 

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार कि सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां बालू से लदा एक तेज रफ्तार टेलर अनियंत्रित होकर सुरक्षा रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा याकूबपुर के समीप पॉइंट नंबर 274.2 पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र के गदीपुर गांव निवासी सुरेश यादव, बिहार से टेलर में बालू लादकर आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

तेज रफ्तार टेलर रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे जा पलटा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक मलबे में फंस गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!