Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशवाराणसी

रिंग रोड फेज-2 पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर पर चढ़ी कार ट्रक से हुई टक्कर 

रिंग रोड फेज-2 पर बड़ा हादसा टला, डिवाइडर पर चढ़ी कार ट्रक से हुई टक्कर 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी लोहता थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड फेज-2 पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सामने से जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक हरहुआ से राजातालाब की ओर अपनी लेन में जा रहा था। इसी दौरान राजातालाब की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद रिंग रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही लोहता पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!