Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
उत्तर प्रदेशजौनपुर

जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान 2026 पर मंथन

जिला कार्यसमिति बैठक में भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान 2026 पर मंथन

संगठन की मजबूती और जमीनी सक्रियता पर जोर

 

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर जौनपुर जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।

 

मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और जमीनी स्तर पर सक्रियता ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की वास्तविक ताकत बताते हुए जनसंपर्क, सेवा कार्य और संगठन विस्तार पर विशेष जोर देने का आह्वान किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का व्यापक आंदोलन है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए संगठन को और मजबूत करने की बात कही तथा जिला कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का सुझाव दिया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि संगठन की ताकत ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा।

एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल जमीनी कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की वजह से बनी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही सरकार और जनता के बीच मजबूत सेतु हैं।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अंत्योदय से सर्वोदय की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, जिसका जवाब कार्यकर्ताओं को तथ्यों के साथ देना होगा।

पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह ने जिला कार्यसमिति को संगठन की प्राणशक्ति बताते हुए कहा कि यहां से लिए गए संकल्प जिले की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, राष्ट्रवाद और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, एमएलसी बृजेश सिंह, मनोरमा मौर्य, कमला सिंह, कपिल मुनि, उमर वैश्य, अजय सिंह, संदीप तिवारी, पंकज मिश्रा, अमित श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!