Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

चन्दवक में सीसीटीवी कैमरे से महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

चन्दवक में सीसीटीवी कैमरे से महिलाओं के वीडियो बनाने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

 चन्दवक /जौनपुर।  थाना क्षेत्र के गांव की एक महिला ने दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने अपने घर के सामने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है, जिससे गांव की बहू-बेटियों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाती है पीड़िता के अनुसार, आरोपी किशन राजभर कथित तौर पर परिवार की लड़कियों के फोटो और वीडियो बनाकर आशीष जायसवाल को भेजता है। आरोप है कि इन फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया जा रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसके पति ने इस संबंध में पूछताछ की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज की।

तहरीर में महिला ने आशीष जायसवाल पुत्र स्व. रामधारी जायसवाल तथा किशन राजभर पुत्र लालबिहारी राजभर, निवासी ग्राम अमरोना, थाना चन्दवक, जनपद जौनपुर को नामजद किया है। महिला का कहना है कि किशन राजभर फोन पर भी लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है पीड़िता की शिकायत के आधार पर चन्दवक पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।वही मामले की जांच-पड़ताल मे जुटी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!