Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, भाई गंभीर घायल

मोहनसराय हाईवे पर दर्दनाक हादसा: महिला की मौत, भाई गंभीर घायल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित हाईवे पर रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और घर में चल रही मांगलिक तैयारियां थम गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदोही जनपद के निंदूर गांव निवासी बेबी देवी (40) पत्नी घनश्याम उर्फ नन्हे अपने भाई कैलाश सरोज के साथ भदवर स्थित हेरिटेज अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने गई थीं। अस्पताल से लौटते समय दोनों घर जा रहे थे, जहां बेबी देवी की बेटी का गोद भराई कार्यक्रम आयोजित होना था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों मोहनसराय हाईवे पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बेबी देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद परिजन मोहनसराय चौकी पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मृतका अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में बेटी के गोद भराई कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!