
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
आजमगढ़। सरायमीर थाना पुलिस ने अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम मामले में दो वांछित महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने रेनू विश्वकर्मा और रोशनी को पवई लाड़पुर स्थित किराये के कमरे से पकड़ा आरोप है कि डॉ. अंगद पाल के नर्सिंग होम में बिना वैध चिकित्सक के मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इलाज के बाद एक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे रेफर किया गया, जहां 10 जुलाई को उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम को सील कर दिया था पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को विधिक कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया में भेजा गया है, जबकि नर्सिंग होम संचालक डॉ. अंगद पाल अभी फरार है।




