Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
यूपीवाराणसी

355 बसें फिटनेस में फेल, 452 बिना परमिट; 1 जुलाई से नहीं चलेंगी स्कूल बसें

355 बसें फिटनेस में फेल, 452 बिना परमिट; 1 जुलाई से नहीं चलेंगी स्कूल बसें

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

वाराणसी। नए शैक्षणिक सत्र के 1 जुलाई से शुरू होने से पहले परिवहन विभाग ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिले में पंजीकृत 2,595 स्कूल बसों की जांच में 355 बसें फिटनेस परीक्षण में फेल पाई गईं, जबकि 452 बसों के पास वैध परमिट नहीं है विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को तीन-तीन बार नोटिस जारी कर फिटनेस और परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कई संस्थानों ने अब तक नियमों का पालन नहीं किया परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 1 जुलाई से फिटनेस और परमिट के बिना कोई भी स्कूल बस सड़क पर संचालित नहीं होने दी जाएगी। यदि इसके बावजूद कोई बस चलती मिली तो उसका पंजीकरण निलंबित, भारी जुर्माना और वाहन सीज करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!