Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जानलेवा हमले के मामले में वांछित गुलाबो किन्नर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजी गई जेल

जानलेवा हमले के मामले में वांछित गुलाबो किन्नर गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजी गई जेल

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रही गुलाबो किन्नर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को डाली किन्नर ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी गुरु शमा किन्नर, सीमा किन्नर, बिजली किन्नर तथा अन्य साथियों के साथ बातचीत के लिए गुलाबो किन्नर के घर गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान गुलाबो ने घर का दरवाजा बंद कर लिया और छत पर चढ़कर गाली-गलौज करते हुए ईंट फेंकी। ईंट लगने से सीला किन्नर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान नामजद आरोपी गुलाबो किन्नर को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय सहित शाहगंज कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!