
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अनिल सिंह (55) निवासी हिरामनपुर, सिंधौरा के कब्जे से 47 पाउच विंडीज लाइम देशी शराब बरामद हुई। इस संबंध में थाना सिगरा में मु.अ.सं. 0233/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे अभियुक्त प्रभु नारायण सिंह (47) निवासी मोहिनीडीह, चोलापुर के कब्जे से 22 पाउच विंडीज लाइम देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में मु.अ.सं. 0234/2026 दर्ज किया गया है।
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत विधिक कार्रवाई की गई। यह गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिगरा पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, उपनिरीक्षक विकास सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश चंद्र भारती, मनीष राय, जितेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह शामिल रहे।




