Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदौलीयूपी

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

कटेसर क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिली लाश, पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी

न्यूज खबर इंडिया संवाददाता 

चंदौली।   मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर इलाके में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवक का शव बबूल के पेड़ पर पतली रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही जलीलपुर चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके हाथ और गले में सफेद धातु का कड़ा व सिकड़ी पहनी हुई है। वहीं, हाथ पर ‘चित्रम्मा’ नाम लिखा टैटू भी मिला है, जिसके आधार पर उसके दक्षिण भारतीय होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। आसपास के थानों और अन्य जिलों में भी सूचना भेजी गई है। फिलहाल युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!