Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

बारात में पानी और डांस को लेकर विवाद, हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

बारात में पानी और डांस को लेकर विवाद, हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बारात में पानी पीने और डांसर से गाना बजवाने को लेकर हुए विवाद में युवक की ईंट व लाठी-डंडों से पिटाई की गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस के मुताबिक, भदेठी निवासी गौरव राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनके भाई सौरभ राजभर पर आकाश राजभर व उसके साथियों ने हमला किया था। गंभीर रूप से घायल सौरभ को बीएचयू ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मामले में पहले ही चार आरोपी—आकाश राजभर, शनि राजभर, चंदन राजभर और शिव राजभर—को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

रविवार को थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे निवासी ग्राम आरा को बनरहिया बाग के पास से गिरफ्तार कर लिया पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बारात में पहले पानी पीने और बाद में डांसर से अपनी पसंद का गाना बजवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गुस्से में लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया गया, जिससे सौरभ की मौत हो गई पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!