Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

जौनपुर पुलिस की पहल से बिखरते परिवार फिर जुड़े

बहू-बेटी सम्मेलन' में काउंसलिंग के बाद 5 परिवारों में हुआ समझौता

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, जौनपुर पुलिस द्वारा रविवार को ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, सशक्तिकरण और पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देना रहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पारिवारिक विवादों से जूझ रहे दंपतियों और उनके परिजनों की काउंसलिंग की गई। अनुभवी काउंसलरों और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम के प्रयासों से 5 परिवारों ने आपसी मनमुटाव भुलाकर दोबारा साथ रहने पर सहमति जताई।

समझौते के बाद प्रभारी मिशन शक्ति राजबली यादव, उपनिरीक्षक बब्बन सिंह, महिला आरक्षी सावित्री मौर्य, प्रेमलता, रिक्रूट आरक्षी दीपक सिंह, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की टीम, काउंसलरों तथा दोनों पक्षों के परिजनों की मौजूदगी में परिवारों की सम्मानपूर्वक विदाई कराई गई पुलिस अधिकारियों ने सभी परिवारों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में संवाद और आपसी विश्वास बनाए रखने की अपील की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!