
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी व कूटरचित नंबर प्लेट लगाकर मोटरसाइकिल चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से संबंधित मोटरसाइकिल भी बरामद की गई पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौसपुर के पास कार्रवाई करते हुए गुलशन पुत्र रामसेवक, निवासी काजीशाहपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया इस मामले में थाना खुटहन पर मु0अ0सं0 191/2026 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।




