
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक/जौनपुर। थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी बस चालक बबलू पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 3 जुलाई 2026 की सुबह करीब 5:45 बजे गोनौली प्राथमिक विद्यालय के पास कुछ लोगों ने उनकी बस रोक ली पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे शाहरुख खान के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।
तहरीर में बताया गया है कि वाहन का नंबर लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद यह घटना हुई। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए पीड़ित की शिकायत के आधार पर चंदवक पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




