Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
चंदवकजौनपुरयूपी

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे बिजली कर्मियों का महिलाओं ने किया विरोध,

हंगामे के बीच एसडीओ द्वारा महिला का हाथ पकड़ने का वायरल हुआ वीडियो

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

चंदवक/जौनपुर।   चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सारेपुर नई बस्ती में बुधवार को स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीण महिलाओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने से साफ इनकार करते हुए विद्युत कर्मचारियों को गांव से वापस लौटने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान गांव में जमकर हंगामा, नारेबाजी और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में कई गुना बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना है कि बिना पूर्व सूचना के जबरन पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बुधवार को अधिशासी अभियंता आशीष चौहान, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, एसडीओ संजीव कुमार भास्कर, जेई पंकज रावत, पुलिस बल एवं अन्य कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कराई। जैसे ही मीटर लगाए जाने लगे, महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण मौके पर जुट गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिलाएं मीटर लगाने को तैयार नहीं हुईं। आरोप है कि इसके बाद विद्युत विभाग ने नई बस्ती के कुछ कनेक्शन कटवा दिए, जिससे महिलाओं का गुस्सा और बढ़ गया। उग्र महिलाओं ने अधिकारियों की गाड़ियों के सामने खरपतवार रखकर रोक दिये इस दौरान कुछ महिलाओं ने लगाए गए स्मार्ट मीटर को जमीन पर पटककर तोड़ दिया।

हंगामे के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीओ संजीव कुमार भास्कर एक महिला का हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार में यदि जिम्मेदार अधिकारी सार्वजनिक रूप से महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो यह गंभीर सवाल खड़ा करता है।

हालांकि पूरे मामले में विद्युत विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ग्रामीण महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी हैं कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने सामान्य मीटर लगाए जाएं, ताकि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और अनावश्यक बिल वृद्धि से राहत मिल सके।

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!