
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की मासिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने की अध्यक्ष ने कहा कि पेंशनर्स को देय चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों के भुगतान के लिए शासन स्तर से व्यवस्था निर्धारित की गई है। उनके अनुसार 30 सितंबर तक ऑफलाइन तथा 1 अक्टूबर से ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से देयकों की प्रक्रिया की व्यवस्था है। इसके बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर 30 सितंबर तक के चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों को तकनीकी परीक्षण के लिए 25 सितंबर से ही लेना बंद कर दिया गया है। उन्होंने इसे शासनादेश के विपरीत बताते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की।
सीबी सिंह ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठनात्मक कार्रवाई के साथ अनशन, धरना-प्रदर्शन जैसे कदम उठाने को संगठन बाध्य होगा। उन्होंने प्रांतीय कार्यक्रम के तहत पूर्व में हुए धरना-प्रदर्शन में पेंशनर्स की बड़ी भागीदारी के लिए धन्यवाद देते हुए आगामी संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार से आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (Terms of Reference) को तत्काल शामिल करने की मांग की।
बैठक में पेंशनर्स ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़ी विभिन्न कठिनाइयों को रखा और सरकार से समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। सदस्यों ने आगामी आंदोलन में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प भी व्यक्त किया बैठक में ओंकार नाथ मिश्र, कान्ति सिंह, मोराली सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, कंचन सिंह, राजपति विश्वकर्मा, नंदलाल सरोज, अशोक कुमार मौर्य, सुबेदार यादव, मिठाई लाल, शंभूनाथ यादव, इंजीनियर प्रमोद कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, विक्रमाजीत यादव, जियाराम यादव, पलकधारी गोपाल, ओश्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्र, डॉ. भारत यादव, वीवी सिंह, दिनेश चंद्र सिंह, फूल चंद्र नाविक, चंद्र प्रकाश पटेल, राम चंद्र राम, दशरथ राम आदि मौजूद रहे।




