चंदवकजौनपुरयूपी

माता रानी के जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

बुलडोजर पर निकलीं विसर्जन यात्राएं, बरमलपुर घाट पर बने कुंड में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन; सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता 

चंदवक (जौनपुर)। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाली गई विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए। कई विसर्जन यात्राएं बुलडोजर पर निकाली गईं। इस दौरान रास्ते भर माता रानी के जयकारे गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा विभिन्न स्थानों से निकलीं दुर्गा प्रतिमाएं गोमती नदी स्थित बरमलपुर विसर्जन घाट पहुंचीं। यहां प्रशासन की ओर से बनाए गए विशेष कुंड में विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस

विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विसर्जन मार्गों, प्रमुख चौराहों और घाट के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि विसर्जन यात्राओं के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए सुरक्षा व्यवस्था के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के प्रति आस्था और भक्ति का भाव देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!