
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगियापुर मोहल्ले में स्थित एक होटल के कमरे में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी मिली जानकारी के अनुसार, वाराणसी जनपद के बीरा पट्टी निवासी दिनेश कुमार (45 वर्ष), पुत्र मेवालाल शुक्रवार शाम जोगियापुर स्थित प्रसाद होटल में ठहरे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खोलकर देखा। अंदर दिनेश कुमार मृत अवस्था में पड़े थे।
घटना की जानकारी मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन व उपनिरीक्षक पारस यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारण का पता चल सके मौत के कारण को लेकर चर्चा स्थानीय स्तर पर कोई हार्ट अटैक तो कोई आत्महत्या की आशंका जता रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि की जाएगी।




