
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिला कारागार जौनपुर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, बैरकों, रसोईघर और चिकित्सालय सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनीं तथा उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और बंदियों के मानवाधिकारों से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।




