
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता अर्पिता
चंदवक /जौनपुर। थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित राम रतन सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के ही रोहन और उसके भाई रोशन यादव लाठी-डंडा लेकर उसके पास पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया पीड़ित के अनुसार, वह अपनी मशीन पर बैठा था तभी दोनों आरोपी मौके पर पहुंचे और बिना किसी उकसावे के मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह वहां से भागा, लेकिन आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में उसके सिर पर चोट आई है पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।




