Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
आज़मगढ़यूपी

शादी समारोह में अक्षत फेंकने को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

शादी समारोह में अक्षत फेंकने को लेकर विवाद, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

आजमगढ़। रानीपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अक्षत (चावल) फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष ने गांव के कुछ लोगों पर युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकुर कुमार पुत्र अशीराम कुमार, निवासी ग्राम हैदराबाद, थाना तरवा, अपने मौसेरे भाई जयवीर के साथ 3 मई 2026 को बरहपुर (पोस्ट गरेडुवा) में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बुलाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, हमले में अंकुर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बचाने पहुंचे उनके मामा के पुत्रों के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि हमलावर अंकुर को बेहोशी की हालत में मृत समझकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मऊ मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने तथा कठोर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में आरोपियों की दबंगई के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!