Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
अमरोहायूपी

अमरोहा में डग्गामार बस चालकों का खूनी खेल, समय को लेकर भिड़े तो सड़क पर बरसने लगे पत्थर

अमरोहा में डग्गामार बस चालकों का खूनी खेल, समय को लेकर भिड़े तो सड़क पर बरसने लगे पत्थर

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

अमरोहा।  के सैदनगली थाना क्षेत्र में हसनपुर-संभल मार्ग पर डग्गामार बसों की आपसी प्रतिस्पर्धा ने यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। बसों के आने-जाने के समय को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया बताया जा रहा है कि दो डग्गामार बसों के चालक और उनके साथ मौजूद लोग पहले सड़क किनारे बहस करने लगे। आरोप है कि सवारियां भरने और निर्धारित समय से पहले बस चलाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में गाली-गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई और फिर दोनों ओर से पत्थर चलने लगे।

पथराव के दौरान बसों में बैठी सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए सीटों के नीचे छिपते और बस से उतरकर इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत रही कि इस बवाल में किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन बसों के शीशे और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने दोनों डग्गामार बसों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!