Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यूज़ खबर इंडिया
जौनपुरयूपी

निर्माणाधीन एनएच-135ए का डीएम ने लिया जायजा

जौनपुर–शाहगंज सेक्शन में गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश

न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता 

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बुधवार को निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-135ए के पैकेज-2 (जौनपुर–शाहगंज सेक्शन) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, किसानों को मुआवजा भुगतान और विभिन्न विभागीय स्वीकृतियों की स्थिति की समीक्षा की निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और सभी कार्य तय मानकों के अनुरूप किए जाएं।

वाराणसी-अयोध्या को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग  डीएम ने कहा कि एनएच-135ए वाराणसी और अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसके पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए 236 करोड़ रुपये का किसानों को भुगतान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट ने जिलाधिकारी को बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित 261 करोड़ रुपये के सापेक्ष अब तक 236 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया को भी शीघ्र पूरा कराने की बात कही गई निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, कार्यदायी संस्था के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!