
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
चंदवक/जौनपुर। जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे डोभी ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया है। डीडीओ ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुनवाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बीडीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान निम्न कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए—
एपीओ गौरव पाल, लेखा सहायक (मनरेगा) संतोष कुमार गौड़, तकनीकी सहायक अजीत कुमार श्रीवास्तव, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (स्वच्छ भारत मिशन)अवधेश कुमार स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय के ऑपरेटर सचिन नागर इस पर डीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।




