
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
अयोध्या। रविवार सुबह पुलिस की समन्वित कार्रवाई, परिजनों से पूछताछ और घरों की तलाशी। स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने रविवार सुबह बड़ा अभियान चलाते हुए सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस टीमों ने आरोपियों के परिजनों से पूछताछ की, घरों की तलाशी ली और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। कार्रवाई के दौरान पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए गए।
पुलिस की टीमें अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, टिन्नू यादव समेत अन्य आरोपियों के आवासों पर पहुंचीं। जांच के दौरान घरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी प्रकार का व्यवधान न हो।
कौशलपुरी फेस-1 स्थित आरोपी अविनाश शुक्ला के किराये के मकान पर भी पुलिस ने जांच की। मकान के प्रवेश मार्ग को ताला लगाकर पुलिस निगरानी में लिया गया और मौके पर गहन जांच की गई।



