
न्यूज़ खबर इंडिया संवाददाता
जौनपुर। लाइनबाजार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई पुलिस के अनुसार, थाना लाइनबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 191/2026, धारा 109(1), 115(2) एवं 352 बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी अनीश यादव पुत्र राजकुमार यादव, निवासी शाहबुद्दीनपुर थाना केराकत को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने न्यू कॉलोनी हुसैनाबाद तिराहा से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।




